- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पति को चरित्र पर शक था, बीच सड़क काट दी पत्नी की नाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

बिहार के पति ने पढ़ा लिखाकर महिला को झारखंड में बनाया ANM, पत्नी ने तीन बच्चों के साथ परिवार को छोड़ा

डेस्कः मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। चरित्र पर शक होने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र के होटल फ्लाइन के सामने एक महिला के साथ शर्मनाक घटना हुई। पति ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज की और फिर उसकी नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।

झारखंड सरकार ने तीन कफ सिरप के ब्रांड पर लगाई रोक, डॉक्टर और फार्मासिस्टों को सतर्क रहने का निर्देश

See also  रेप के बाद जान देने वाली डॉक्टर पर था फर्जी रिपोर्ट बनाने का दबाव, भाई का बड़ा दावा

ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी साल की महिला फिलहाल पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए के कमरे में रहती है। वह किसी काम से तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी। जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति भी पहुंच गया। वह अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और आए दिन इस बात को लेकर विवाद करता रहता था। रोज रोज की तकरार से तंग आकर वह अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  Mathura Lassi War:लस्सी बेचने को लेकर हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, VIDEO VIRAL

आज से आम यात्री पटना मेट्रो की करेंगे सवारी, किराया 15 से 30 रुपये तक; चेक करें टाइमिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now