Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला

operation sindoor

नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहलगाम टेरर अटैक की कार्रवाई शुरु कर दी है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु ने ट्वीट कर Operation Sindoor की जानकारी दी है । भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भी भी आधिकारिक तौर से कहा कि भारत ने पाकिस्तान के उन ठिकानों पर हमला किया है जहां आतंकियों ने ठिकाने बना रखे थे । किसी भी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है।

 

आतंकियों के ठिकानों पर भारत का अटैक

भारतीय वायुसेना (IAF) ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालयों को निशाना बनाया गया।

सूत्रों ने बताया कि कुल नौ ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें शामिल हैं:

  • जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, बहावलपुर (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)

  • लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय, मुरिदके (पाकिस्तान पंजाब)

एक पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने BBC को दिए इंटरव्यू में यह पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर और मुरिदके को निशाना बनाया

Operation Sindoor का असर

👉  तड़के भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे पर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत सटीक हमला किया है।

👉 इस अभियान में कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया।

👉 भारतीय सेना की यह कार्रवाई पूरी तरह संतुलित, सीमित और गैर-उकसावे वाली थी।
👉 खास बात यह कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

🔻 यह कार्रवाई हाल ही में पाहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।

🗣 रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले की योजना और नियंत्रण इन्हीं ठिकानों से संचालित हो रही थी।

operation sindoor

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है भारत माता की जय । इसके अलावा तमाम दलों के नेताओं ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है।
operation sindoor

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now