एक धड़ 2 सिर, इंदौर में अनोखे जुड़वा बच्चों का जन्म; डॉक्टर भी हैरान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

twins_born_in_indore

डेस्कः अक्सर हम तस्वीरों में एक धड़ और दो या कई सिर वाली देवी देवताओं की तस्वीरें देखते हैं। ब्रह्मा जी के चार सिर बताए गए हैं। इन्हीं में से एक सिर को भगवान शिव ने काट दिया था। रावण के बारे में भी वर्णन है कि उसके 10 सिर थे। लेकिन इंदौर में एक ऐसी घटना हुई है जो चर्चा का विषय बन गई है। इंदौर के एक अस्पताल में दो सिर वाले नवजात का जन्म हुआ है। एक बॉडी और दो सिर वाले अनोखे जुड़वां बच्चों के जन्म से डॉक्टर भी हैरान हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि महिला की लगभग हर महीने की जांच के बावजूद डॉक्टरों को गर्भ में पल रहे इन बच्चों के बारे में कैसे पता नहीं चला। बताया जाता है कि एमटीएच अस्पताल में इन बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ। महिला अस्पताल के इमरजेंसी यूनिट में भर्ती हुई थी। नवजात अभी अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती हैं।

See also  Loksabha Election 2024: दूसरे चरण में राहुल गांधी समेत 1202 प्रत्याशी चुनावी मैदान में , बिहार की पाँच सीटों पर चुनाव

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी

अस्पताल का कहना है कि अभी उन्हें एनआईसीयू में ऑब्जरवेशन पर रखा गया है। दोनों ही शिशु डॉक्टरों की देखरेख में हैं। दोनों स्वस्थ हैं। एमटीएच अस्पताल की डॉक्टर अनुपमा ने बताया कि देवास के रहने वाले वीर सिंह भिलाला की 22 वर्षीय पत्नी रुसा देवास से रेफर होकर अस्पताल में आई थीं। बुधवार को उन्हें लेबर पेन होने के बाद डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने का फैसला किया।

ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्चे को देखा तो हैरान रह गए। बच्चे दो थे लेकिन उनका धड़ एक था। डॉक्टरों ने कहा कि दो सिर वाले इस नवजात का ऑपरेशन काफी जटिल था। बच्चों के जन्म के बाद अनोखा केस देखते हुए डॉक्टरों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने का फैसला किया। डॉक्टर अनुपमा ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

See also  जमशेदपुर में पति ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार डाला

डॉक्टर ऐसे नवजात के जन्म से हैरान है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला की जांच प्रसव से पहले की जाती रही। हैरानी की बात यह है कि सोनोग्राफी में डॉक्टरों को यह नजर क्यों नहीं आया। अस्पताल का कहना है कि यह एक अनोखा मामला है। अभी बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन आगे कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी वजह से उन्हें ऑब्जरवेशन पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

दिलवाले से दिलफेंक बन गए दिल्लीवाले, खूब करते हैं शादी के बाद अफेयर; चौकाने वाली रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now