महिला दिवस पर हेमंत ने बहनों को दिया तोहफा, एक साथ 7500 रुपये जा रहे हैं खटाखट

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांचीः महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के अकाउंट में भेजे जाने का एलान कर दिया।

d7809db8 5b95 4f3d bfec c0b2203bde66

शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईया को सम्मान राशि के पूरे

7500 रुपये

सभी के बैंक खातों में पहुंच रही है।

अब, होली के पावन पर्व पर, सभी मंईया अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं और इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं।

मैं सभी राज्य की महिलाओं को नमन करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जय झारखंड!

DSP की डांट ने ले ली दुकानदार की जान! नाराज लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

आज महिला दिवस का शुभ अवसर है और आने वाले दिनों में होली, बाहा पर्व और ईद भी है। मुझे विश्वास है कि मंईयां सम्मान की राशि जो मेरी माताओं-बहनों के खातों में जाना शुरू हुई है वह उनके और उनके परिवार को त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाने में मदद करेगी, उनकी जरूरतों को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगी। यह राशि आपके सम्मान की राशि है, यह राशि आपके स्वाभिमान की राशि है। झारखण्ड की लाखों मंईयां से किए वादों को हम निभाने का काम कर रहे हैं, राज्य की हर मंईयां को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। आशा है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं-बहनों से किए वादों को पूरा करने का काम करेगी, झारखण्ड के पदचिन्हों पर चलने का काम जल्द करेगी। जय मंईयां! जय झारखण्ड!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now