जमशेदपुर के ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आये बदमाश, 22 लाख के गहने लेकर हो गए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2026

जमशेदपुर के ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आये बदमाश, 22 लाख के गहने लेकर हो गए फरार

जमशेदपुरः जिले के ओलिडीह थाना क्षेत्र के रोड़ नंबर एक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार को चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ ज्वेलर्स में एक युवक कस्टमर बनकर पहुंचा और दुकानदार से गहने दिखाने को कहा। दुकानदार सामान्य ग्राहक समझकर गहनों का डब्बा उसे दिखाने लगा। इसी बीच दुकानदार किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गया। मौका देखकर बदमाश गहनों से भरा डब्बा लेकर फरार हो गया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, शराब घोटाले कीCBI से जांच कराने की मांग
जब तक दुकानदार को घटना की भनक लगी, तब तक आरोपी दुकान से काफी दूर निकल चुका था। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने ओलिडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस अब उसी आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

See also  नीतीश कुमार के पास नहीं है 122 का मैजिक फिगर : हाथ में कागज लेकर मनोज झा ने बताया पूरा गणित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now