रांचीः रामनवमी की रात राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में विजय कुमार साहू के घर भीषण चोरी हुई। रामनवमी पर मालिक के गुमला जाने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। चार अलमारियां तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विजय कुमार साहू रामनवमी पूजा के बाद अपने पैतृक आवास गुमला गए हुए थे। इसी दौरान देर रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर का गेट खुला होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रात में ही रांची पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। चोर अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में करतब दिखाने के समय हादसा, तलवार और लाठी चलाने के दौरान सात घायल
पीड़ित विजय कुमार साहू ने बताया कि घर में शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए रखे गए जेवरात और कुछ नकदी मौजूद थी। चोरों ने सबकुछ साफ कर दिया। परिवार इस घटना से काफी सदमे में है।घटना की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।






