रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लंदन के दौरे पर है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन स्थित पार्लियामेट स्क्वायड पहुंचे। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्श आज भी हमें उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा… pic.twitter.com/GCjOoHf0bd
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 26, 2026
ऑक्सफोर्ड के जिस कॉलेज में पढ़े जयपाल सिंह मुंडा वहां पहुंचे हेमंत सोरेन, सेंट जॉन्स कॉलेज ने सहेजी हैं स्मृतियां
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन लंदन स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें नमन किया। बाबा साहेब के आवास पर आने को अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।
मेरे लिए आज अत्यंत भावुक क्षण है कि 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुझे लंदन स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी के निवास स्थान पर जाने का परम सौभाग्य मिला।
देश के संविधान निर्माता को मैं नमन करता हूं और एक सशक्त लोकतंत्र की नींव रखने वाली उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के प्रति… pic.twitter.com/35NjMCqrs4
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 26, 2026
आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के साथ लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के निवास स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संविधान निर्माता बाबा साहेब को नमन करते हुए एक सशक्त, समावेशी और समानतामूलक लोकतंत्र की नींव रखने वाले… pic.twitter.com/jbrEM1viDJ
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) January 26, 2026




