झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को फटकार, CMD ने पूछा- इतना खर्च होने पर भी आखिर क्यों होता है पॉवर कट

झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को फटकार, CMD ने पूछा- इतना खर्च होने पर भी आखिर क्यों होता है पॉवर कट

रांचीः झारखंड उर्जा विकास निगम (JUVNL) के CMDअविनाश कुमार ने राज्य में पावर कट को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है। वह सभी जीएम, एसइ और अन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होने कहा कि बारिश होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, एक बार कटती है, तो लंबे समय तक कटी रहती है। आखिर ऐसा क्यों होता है। इनता खर्च करने पर भी कुछ अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा होता है। जो भी अधिकारी अब लापरवाही करते मिलेंगे, उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई की जायेगी।

NEET UG 2025:जैक बोर्ड साइंस के थर्ड टॉपर हिमांशु कुमार बने नीट यूजी के स्टेट टॉपर, गिरिडीह का किया नाम रौशन
इस मौके पर सीएमडी ने कहा कि बारिश होती है, तो सिस्टम को इतना दुरूस्त क्यों नहीं रखा जाता है कि ज्यादा देर तक बिजली नहीं कटे। बारिश समाप्त होने के बाद बिजली कटे रहने की शिकायत मिलती है। इस पर विशेष रूप से सतर्कता बरतें। जो भी उपकरण आदि की अरूरत है, उसका एस्टीमेट बनाकर दें। ताकि तत्काल खरीददारी की जा सके। लेकिन व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। सीएमडी ने कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां पुराने केबल और तार को तत्काल बदलें।

रिम्स की जर्जर बिल्डिंग दिखाकर बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, इरफान ने कहा-आपकी आंखों करूंगा इलाज
सीएमडी ने कहा कि डीवीसी इलाके खासकर हजारीबाग में ज्यादा बिजली कटने की शिकायत मिलती है। प्रबंधन की ओर से एक पत्र डीवीसी को भेजा जाये कि किसी भी हालत में शेडिंग न हो, जब प्रति माह राशि का भुगतान होता है तो बिजली कटौती कैसे होती है। सभी अधिकारी अलर्ट रहें ताकि ज्यादा देर तक बिजली कटने की शिकायत नहीं मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now