ऑफिस का ताला तोड़कर रांची के नामकुम CO रामप्रवेश ने पद्भार किया ग्रहण, DC ने दिया जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2024

ऑफिस का ताला तोड़कर रांची के नामकुम CO रामप्रवेश ने पद्भार किया ग्रहण

रांची: नामकुम अंचल के नये अंचलाधिकारी ने ऑफिस का ताला तोड़कर पद्भार ग्रहण किया। पद संभालने की जल्दीबाजी में दिखे नये सीओ रामप्रवेश कुमार ने ईट से मार मार कर ऑफिस का ताला तुड़वाया और पद ग्रहण किया।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, बड़े पैमाने पर बदले गए अंचलाधिकारी
दरअसल, प्रभात भूषण सिंह का नामकुम अंचल से देवघर के मारगोमुंडा अंचल में तबादला हुआ। नये अंचलाधिकारी के रूप में रामप्रवेश कुमार की नियुक्ति हुई। तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण ने दो बजे तक चार्ज देने का समय दिया था लेकिन उनके नहीं आने पर नवनियुक्ति सीओ रामप्रवेश ने सहयोगियों से कहकर ऑफिस का ताला तुड़वाया और पद्भार ग्रहण किया। राज्य के 91 अंचाधिकारियों का तबादला किया गया था जिसमें एक रामप्रवेश कुमार भी थे।मामला सामने आने के बाद रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 24 घंटे के अंदर नामकुम अंचल में हुई घटना की जांच कर संलिप्त दोषी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्ह्रित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर से निकले शिव बारात में हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now