पटनाः राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मलेरिया कार्यालय के पास अपराधियों ने वकील जितेंद्र कुमार को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।पुलिस की मदद से वकील को पीएमसीएच में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बिहार के वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांनमार के नागरिकों के नाम, चुनाव आयोग के SIR लिस्ट में खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा और सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खाली कारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं, जो गोलीबारी की पुष्टि करते हैं। फिलहाल एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी सूचित कर दिया गया है और मौके पर गया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में मदद मिल सके।
ASP परिचय कुमार ने बताया, “एक व्यक्ति जिनका नाम जितेंद्र मेहता है, कुछ समय पहले अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मारी गई। उसके बाद उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार द्वारा बताया गया कि वे रोज करीब इसी समय यहां आस-पास चाय पीने आते थे। आज भी वे यहां चाय पीने आए थे, जहां वापस लौटने के क्रम में उन्हें गोली मारी गई… घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। अपराधी कौन थे, इस घटना के पीछे उनकी क्या मंशा थी इसकी जांच-पड़ताल चल रही है। आस-पास के सभी CCTV कैमरों की जांच की जा रही है… हर एंगल से मामले की जांच जारी है…”
सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “एक व्यक्ति को गोली मारी गई है और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई है… जानकारी के अनुसार मृतक वकालत का अभ्यास कर रहे थे और उनकी एक दुकान थी… पोस्टमार्टम से साफ होगा कि कितनी गोली लगी है…”
#WATCH | पटना: सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, "एक व्यक्ति को गोली मारी गई है और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई है... जानकारी के अनुसार मृतक वकालत का अभ्यास कर रहे थे और उनकी एक दुकान थी... पोस्टमार्टम से साफ होगा कि कितनी गोली लगी है..." pic.twitter.com/8kcbUzRmzg
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 13, 2025




