अब कोई आतंकी हमला हुआ माना जाएगा युद्ध! पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

अब कोई आतंकी हमला हुआ माना जाएगा युद्ध! पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान पिछले दो दिनों से लगातार भारत के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन से अटैक कर रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत के 26 जगहों को टारगेट कर ड्रोन अटैक किया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने फेल कर दिया। भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा। सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा। इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा।

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी हमले का जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। पाक और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के परिवार के दस सदस्य भी मारे गए। इसके अलावा, कई अन्य बड़े आतंकियों को भी मार गिराया गया। भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात जम्मू समेत कई शहरों में 400 तुर्की ड्रोन से हमला बोल दिया था। हालांकि, भारत को इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन हमलों को नाकाम कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now