- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, सिर में आई चोट

Nota_Fatehi_Car_Aceident

डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस को भी झटका लगने वाला है। नोरा फतेही का एक्सीडेंट हो गया है। नशे की धुत एक शख्स ने अपनी गाड़ी से उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें नोरा को भी चोटें आई हैं। एक्ट्रेस को उनकी टीम तुरंत अस्पताल ले गई।

नोरा फतेही शनिवार को मुंबई में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। नोरा मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी उनकी कार एक हादसे का शिकार हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा जब सनबर्न सनबर्न फेस्टिवल के लिए जा रही थीं, तभी नशे में धुत्त एक शख्स ने अपनी गाड़ी से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में नोरा को चोट आई है।

रांची में जमीन कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी; राहुल सिंह गैंग पर संदेह

हालांकि, उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने ब्लीडिंग देखने के बाद उनके हेमोरेजिक चोट या अंदरूनी ब्लीडिंग का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि नोरा को टक्कर से हल्की चोट लगी है। सीटी स्कैन के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

आराम करने की मेडिकल सलाह के बावजूद, नोरा ने काम पर लौटने और अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने पर जोर दिया, और आज रात सनबर्न 2025 में अपना तय परफॉर्मेंस देंगी। इस खबर के सामने आने के बाद नोरा के फैंस काफी शॉक्ड और चिंतित हैं।

बता दें कि नोरा फतेही आए दिन नए म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ शोज करती नजर आती हैं। वो कई रियलिटी शोज को बतौर जज भी होस्ट कर चुकी हैं। यही नहीं नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी शोज के वीडियोज और अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

100 रुपये में बेचे जा रहें कपल्स के प्राइवेट वीडियो, टेलीग्राम पर दलाल चला रहे अवैध बाजार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now