- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपी समर्थन की चिट्ठी, सरकार बनाने का दावा किया पेश,CM के साथ शपथ लेंगे 8 मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2024

पटना : नीतीश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश कर दिया है। एनडीए विधायकों के समर्थन की चिट्ठी लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन गए और समर्थन पत्र.राज्यपाल को सौंपा।
नीतीश कुमार के साथ इस दौरान बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू नेता विजय चौधरी, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी नीतीश कुमार के साथ राजभवन गए। मुख्यमंत्री ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है।
आज शाम 5 बजे बिहार में नई सरकार का शपथग्रहण होगा, जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी के साथ विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ कुल आठ मंत्री आज शपथ लेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी से संतोष मांझी,  विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और निर्दलीय सुमित सिंह भी आज शपथ लेंगे। सूत्र बताते है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी अपने पास रखेगी।

See also  मदुरई में धोनी को देखने के लिए एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ उमड़ी की देनी पड़ी अतिरिक्त सुरक्षा, इस तरह की किया स्टेडियम का उद्घाटन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now