‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ के नारे पर गर्म हो गए मुख्यमंत्री, कहा-हम जिंदाबाद कहेंगे अगली बार RJD को एक सीट भी नहीं आएगा

nitish kumar vidhnsabha

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष की ओर से जारी हंगामा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद के मुर्दाबाद के नारे पर विधानसभा में नाराज हो गए। आरजेडी विधायकों के नारे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग मेरा मुर्दाबाद लगाते है, हम आपका जिंदाबाद करते है। आप लोग जितना मुर्दाबाद करियेगा उतना कम संख्या में यहां आइयेगा, एक सीट भी नहीं मिलेगा। जिंदा रहिये हमको मुर्दा करते रहिये जितना मुर्दा करते रहियेगा उतना ही खत्म हो जाईयेगा। हम इसलिए कह रहे है जिंदाबाद क्योकि घर में रहना यहां नहीं आना।

दरअसल बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे । राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे।वे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे ।उस दौरान सदन में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पथ निर्माण से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।तभी मुख्यमंत्री विपक्ष के नारेबाजी पर गर्म हो गये बोले आप सब लोग गड़बड़ कर रहे थे, ईमानदार अफसर है केके पाठक उनको नहीं हटाएंगे। नीतीश के बयान के बाद हंगामा कर रहे आरजेडी के विधायकों सदन से वॉकआउट कर गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now