- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

नीतीश कुमार का संदेश लेकर हेमंत सोरेन से मिले JDU सांसद, 21 जनवरी को होने वाले नीतीश के दौरे को लेकर हुई चर्चा

रांची : जेडीयू के राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष खीरू महतो ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात। इस मौके पर खीरू महतो ने मुख्यमंत्री को नये साल की शुभकामनाएं दी। राज्य के कई राजनीतिक मुद्दों पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे से चर्चा की।
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के झारखंड दौरे को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई। खीरू महतो ने 21 जनवरी हो प्रस्तावित नीतीश कुमार के रामगढ़ दौरे से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी। बिहार से राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने गठबंधन को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
नीतीश कुमार के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर जेडीयू की ओर से तैयारी की जा रही है। झारखंड जेडीयू के प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी पिछले हफ्ते नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झारखंड का दौरा किया था। झारखंड में जेडीयू अपना विस्तार करना चाह रही है और संगठन को मजबूत करना चाह रही है। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू का यहां खाता नहीं खुला था। 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर जेडीयू विशेष तैयारी कर रही है। नीतीश कुमार ने दिल्ली में झारखंड से आने वाले अपने राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो से झारखंड में पार्टी के विस्तार और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की थी। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार से हुई बातचीत के आधार पर ही खीरू महतो ने मंगलवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हे नीतीश कुमार के कार्यक्रम और गठबंधन में जेडीयू की स्थिति को लेकर अपना मंतव्य रखा है।

See also  सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी जाएगी या बचेगी आज होगा फैसला, विधायक की पत्नी से मिल रही है चुनौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now