पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को हटा दिया गया है। आरजेडी कोटे के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिये गए है। बिहार के नये शिक्षा मंत्री की जिम्मेदार आलोक मेहता को दी गई है।
अपने बड़बोले बयान और अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के साथ टकराव की वजह से अक्सर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर चर्चा में बने रहते थे। माना ये जा रहा है कि सहयोगी जेडीयू के दवाब में उनपर गाज गिरी है। सनातन और रामचरित्र मानस को लेकर दिये गए बयान को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को बदल दिया है। आलोक मेहता बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं तो वही प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वही ललित यादव को आलोक मेहता के विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ललित यादव अभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री हैं। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।










