नीतीश के NDA में आने के साथ ही शुरू हुआ विरोध, चिराग ने कह दिया, ‘विरोध करते रहेंगे’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2024

Amid reports of Nitish Kumar's displeasure, Chirag, Samrat, Kushwaha post the same article about coalition unity, JDU MLAs on strike

पटना : बिहार में एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के आने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। चिराग पासवान ने नीतीश को फिर से एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर उन्होने अपनी नीति नहीं बदली तो नीतिगत विरोध करते रहेंगे। हमारी पार्टी नई सरकार पर नजर रखी हुई है अगर नीतिगत बदलाव नहीं आए तो विरोध करेंगे। गठबंधन में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए।
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से कोई दुश्मनी नहीं थी।हमारा विरोध नीतीश कुमार की नीतियों से था,अब हम उम्मीद कर रहे हैं कि नयी सरकार में नीतीश कुमार की नीतियां बदलेंगी।चिराग पासवान ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की नीतियां नहीं बदलीं तो लोजपा(रामविलास) का विरोध जारी रहेगा।मेरा शुरू से मानना रहा है कि नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार का सही तरीके से विकास नहीं होने दिया।

See also  VIDEO: 'खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों' बस स्टैंड पर प्रेमी जोड़े का रोमांस, वीडियो ने मचाया हंगामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now