डेस्कः मंत्री जयंत राज के बाद नीतीश सरकार के एक और मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। सुपौल जिला के छापापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले मंत्री जयंत राज को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पवन सिंह की BJP में वापसी, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई सुलह, अमित शाह से की मुलाकात
मंत्री नीरज बबलू ने बताया कि उन्हें इस घटना की प्रारंभिक जानकारी नहीं थी। बाद में फेसबुक पर किए गए कई पोस्ट से पता चला कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू की है।
SIR के बाद बिहार में जारी हुई वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल डाटा
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हूं। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेगी। नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां देना गंभीर अपराध है और चुनावी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। फिलहाल, प्रशासन उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।घटना को लेकर सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।



