नीतीश सरकार के मंत्री पर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप, BJP नेता सहित 37 को प्रशासन ने भेजा नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

पटनाः बिहार बीजेपी के नेता और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री हरि सहनी पर दरभंगा में अवैध जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। इस मामले में अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम ने 37 लोगों को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के बहादुरपुर प्रखंड में जमीन कब्जाने के आरोप में प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस टीम को आदिवासियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हाथ जोडता रहा जवान फिर नहीं बख्शा
नोटिस जारी होते ही मंत्री की सफाई: नोटिस मिलने के बाद मंत्री हरि साहनी ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने सीओ से जमीन की दोबारा नापी की मांग की है। मंत्री ने साफ कहा कि अगर जांच में यह साबित हो गया कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो वह स्वेच्छा से जमीन खाली कर देंगे।

See also  बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के रिश्तेदार पर राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार
जनता दरबार से उठा मामला: यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने जनता दरबार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू की। तब से यह मामला सुर्खियों में आया।
22 कट्ठा सरकारी जमीन पर कब्जा:अंचल कार्यालय की रिपोर्ट में सामने आया कि बेलायाकुब गांव में 22 कट्ठा सरकारी जमीन पर 37 लोगों ने कब्जा कर रखा है।इसके बाद नोटिस जारी हुआ।

G0KjAVXWAAA4Ee5

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी
मंत्री के बेटे ने भी दी सफाई: अतिक्रमण के आरोप पर मंत्री के बेटे ने भी अधिकारियों के सामने कहा कि वे जमीन की दोबारा नापी के पक्ष में हैं और दोषी पाए जाने पर जमीन छोड़ देंगे।

राजनीतिक रंग लेने लगा मामला: मंत्री का नाम सामने आने से यह विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है। सबकी नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।यह घटना सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे को फिर से उजागर करती है।अब यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है कि वह सख्त संदेश देता है या नहीं।

See also  प्रणव झा को कांग्रेस ने झारखंड से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, जेएमएम और बीजेपी ने अबतक जारी नहीं की सूची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now