रांचीः भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी व पूर्व पंचायती राज निदेशक निशा उरांव रेंज-2 रांची की अपर आयकर आयुक्त (छूट) के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनके अधीन राज्य के सभी एनजीओ, स्कूल, कालेज, टैक्स छूट लेने वाले अस्पताल, सभी राजनीतिक दल, बोर्ड, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन आदि आएंगे।निशा उरांव के पिता रामेश्वर उरांव पिछले हेमंत सोरेन की सरकार में वित्त मंत्री थे और वर्तमान में लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक है। रामेश्व उरांव एक आईपीएस अधिकारी रह चुके है। वो केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके है।
रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा को किया अरेस्ट, हजारीबाग भूमि घोटाला में ACB की कार्रवाई
अधिकारी निशा उरांव का मुख्य कार्य टैक्स छूट के दावों का निर्धारण, गाइडलाइंस के अनुसार कार्य की समीक्षा, सर्वे, दुरुपयोग रोकना, मनी लांड्रिंग रोकना आदि होगा। उनके अधीन अलग-अलग जिले के आयकर अधिकारी होंगे।इसके अलावा उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मेंस परीक्षा के लिए रांची सेंटर का आब्जर्वर बनाया गया है। झारखंड के 204 छात्र यूपीएससी मेंस की परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें दो निःशक्त हैं।
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच तनाव की आशंका, निषेधाज्ञा लागू
इससे पूर्व निशा उरांव राज्य में पंचायती राज निदेशक थीं। उन्होंने पेसा कानून के तहत नियमावली का प्रारूप बनाया, पंचायत स्तर पर डिजिटल योजना की शुरुआत की। बंद पड़े पंचायत भवनों को खुलवाया। पंचायतों में जनप्रतिनिधि के प्रशिक्षण पर खर्च के लिए केंद्र से मिलने वाली राशि का उपयोग किया, ताकि पूर्व की तरह वह वापस नहीं लौटे। उनके कार्यकाल में राज्य में 176 पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ। पंचायतों का अपना भवन बना।


