- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

निशा भगत सुसाइड मामलाः FIR से थानेदार का नाम बाहर, पिता ने बताया था आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

Nisha Bhagat suicide case Pithoria SHO name left out of FIR father had identified him as accused

रांचीः आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत मामले में पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पिता हन्दु भगत ने थानेदार सतीश पांडे समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांगी की थी, लेकिन दर्ज एफआईआर में थानेदार का नाम हटा दिया गया। पुलिस ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया, जबकि सतीश पांडे का नाम अज्ञात में डाल दिया। इसकी जानकारी भी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई।

पीड़ित पिता के मुताबिक, उन्होंने छह नवंबर को ही थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में थानेदार सतीश पांडे, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकट्टा के नाम थे। लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने वाले पिठौरिया थाने के दारोगा सुनील कुमार दास ने सिर्फ दो लोगों को नामजद किया। पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि शिकायत में दर्ज थानेदार का नाम एफआईआर में कैसे हटाया गया। उन्होंने आवेदन में अपना मोबाइल नंबर भी दिया था, लेकिन अब तक एफआईआर से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है। एफआईआर में घटना की सूचना मिलने की तारीख और समय को लेकर भी परिजनों ने सवाल उठाएं हैं। प्राथमिकी के अनुसार, घटना छह नवंबर को दोपहर 1.20 बजे हुई और पुलिस को इसकी सूचना सात नवंबर दोपहर 3.30 बजे मिली। यानी घटना के करीब 26 घंटे बाद सूचना दर्ज की गई। जबकि पिता कहना है कि उन्होंने छह नवंबर को ही लिखित शिकायत दे दी थी।

See also  एशियन पैरा गेम्स में कांस्य जीतकर झारखंड लौटीं संजना, लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर बाजे-गाजे और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

बीएनएस की धारा 108/ 61 (2) में केस दर्ज,,,,धारा 108ः आत्महत्या के लिए उकसाने से संबधित है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 61 (2): आपराधिक षड्यंत्र संबंधित है। दो या दो से अधिक लोगों के मिलकर किसी अवैध काम को अंजाम देने या वैध काम को अवैध तरीके से करने की योजना बनाने पर यह धारा लागू होती है।

निशा ने लाइव आकर कहा था- प्रशासन फेल है, फिर लगा ली फांसीः पिठौरिया थाना क्षेत्र के डहुटोली स्थित घर में 6 नवंबर को दोपहर करीब 12.20 बजे निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था- यकीन मानिए, प्रशासन फेल है। लाइव के दौरान ही उन्होंने पिठौरिया थानेदार सतीश पांडे को फोन किया था। रोते हुए 52 सेकेंड की बातचीत में निशा ने थानेदार से कहा था कि आप मेरे घर चोरी करने वाले चोर को नहीं पकड़ पाए। मुझे बदनाम करने वालों को भी नहीं पकड़ पाए। अब मैं अपनी लीला समाप्त कर रही हूं, इसलिए आपको फोन कर रही हूं। मैं फांसी लगा रही हूं। मेरी अंतिम लीला,,, आप यही देखना चाहते थे तो यही सही। इस पर थानेदार ने कहा था कि आप एक बार मेरे पास आइए। निशा ने जवाब दिया कि मैं क्या आउं, मेरी लाइव चल रही है….. लाइव। इसके बाद थानेदार ने फोन काट दिया। कुछ ही मिनट बाद निशा ने फांसी लगा ली।

See also  पाकिस्तान के नेताओं ने कराया था पहलगाम में आतंकी हमला, रिपोर्ट में बड़ा दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now