- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

NIA की मनोहरपुर के जोगी भट्ठा में छापेमारी, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला!

NIA raid

NIA News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA ) की टीम पहुंची है। एनआईए की टीम मनोहरपुर के जोगी भट्ठा में छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एनआईए की टीम किस मामले में छापेमारी कर रही है। लेकिन सूचना मिल रही है कि माओवादियों को फंडिंग को लेकर छापेमारी चल रही है। हालांकि कुछ समय में यह स्पष्ट हो जाएगा।

बता दें कि झारखंड में एनआईए काफी सक्रिय है और यहां पर टेरर फंडिंग से लेकर कई मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल अभी यही पता चल पाया है कि एनआईए की टीम मनोहरपुर पहुंची है। एनआईए की टीम जोगेश्वर गोप के ईंट भट्टा में छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माओवादी नक्सलियों से जुड़े मामले में एनआईए की छापामारी चल रही है। लेकिन एनआईए टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

See also  धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपने घर में करवाया वासु शांति हवन

एनआईए की ये कार्रवाई एक करोड़ के ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा से जुड़े हुए है। मिसिर की मदद करने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बताते चले कि पश्चिमी सिंहभूम लंबे समय से माओवादी नक्सलियों से त्रस्त रहा है। पिछले दो सालों से पुलिस की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे है। कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर किया था और एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया था।
एनआईए की टीम अभी जोगेश्वर गोप के पार्टनर राजेश कुमार से पूछताछ कर रही है। मौके पर जोगेश्वर गोप नहीं है। उसकी तलाश में एक दल ने मनोहरपुर प्रखंड के रोआम गांव जाने की बात सामने आ रही हैै।

NEET Paper Leak: एक फोन कॉल ने खोल दी नीट पेपर लीक का राज, पुलिस ने समझा फर्जी कॉल

नोटःः यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। बने रहें हमारे साथ…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now