मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात, IAS बनने पर दी गई बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की मुलाकात, IAS बनने पर दी गई बधाई और शुभकामनाएं

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से कहा कि अब तक के सेवा काल मे आप सभी जिस तरह राज्य के विकास में अहम योगदान देते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। आप सभी के सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है।

मंत्री इरफान अंसारी के घर दावत ए इफ्तार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन हुई शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता एवं आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now