बिहार के घूसखोर ड्रग्स इंस्पेक्टर को विजलेंस की टीम ने किया अरेस्ट, दवा दुकान के लाइसेंस के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

बिहार के घूसखोर ड्रग्स इंस्पेक्टर को विजलेंस की टीम ने किया अरेस्ट, दवा दुकान के लाइसेंस के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

डेस्कः बिहार के अरवल सदर अस्पताल परिसर में बने औषधि नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत ड्रग्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र नारायण को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

BCCL के दो कर्मचारी को CBI ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी से NOC के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
घूस लेते ड्रग्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार: घटना के संबंध में जानकारी देते हुए धावा दल के प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि होलसेल मेडिकल स्टोर खोलने के लिए प्रसादी इंग्लिश के जितेंद्र कुमार ने 18 जुलाई को आवेदन दिया था। ड्रग्स कार्यालय आवेदन किए थे।

बिहार में चोरी के आरोपी के साथ हैवानियत, युवक के गुप्तांग में डाला पेट्रोल
दुकान के लाइसेंस के बदले मांग रहे थे पैसे: मुस्कान मेडिकल एजेंसी के नाम से दुकान का लाइसेंस मांगा गया था। इसकी शिकायत जितेंद्र कुमार ने निगरानी विभाग को की। शिकायत के सत्यापन के लिए टीम गठित की गई। शिकायत सही पाया गया। उसके बाद धावा दल ने बुधवार को कार्रवाई की।

See also  देवघर में 3 लाख से अधिक कांवरियों के पहुंचने की संभावना, दूसरी सोमवारी को बाबाधाम बोलबम के नारों से रातभर गूंजता रहा

बिहार के बड़े उद्योगपति राजकरण दफ्तरी की आयकर छापेमारी के बाद तबीयत बिगड़ी, अबतक 100 करोड़ से ज्यादा की मिली बेनामी संपत्ति
मेडिकल जांच के लिए ले गई टीम: जैसे ही जितेंद्र कुमार ने ड्रग्स इंस्पेक्टर को पैसा दिया, पहले से मौजूद निगरानी विभाग के टीम ने रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर को मेडिकल कराने सदर अस्पताल लेकर जाया गया। निगरानी विभाग के धावा दल में राकेश कुमार, मुरारी प्रसाद सहित कई अधिकारी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now