झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस बनें तरलोक सिंह चौहान, राजभवन में हुआ शपथग्रहण समारोह

झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस बनें तरलोक सिंह चौहान, राजभवन में हुआ शपथग्रहण समारोह

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में तरलोक सिंह चौहान बुधवार को को शपथ ली। राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हे शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।मुख्यमंत्री दिल्ली से रांची मंगलवार शाम रांची पहुंचे थे।। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाजरत है, मुख्यमंत्री करीब एक महीने से दिल्ली में ही थे। इस दौरान एक बार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री रांची आये थे, उसके बाद फिर गुरू जी के स्वास्थ्य को देखते हुए वो फिर दिल्ली चले गए थे। 24 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।

GwhW6nDbEAMBJRi 1GwhW6nNbEAILeCb

 

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ,विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने
इससे पहले मंगलवार शाम को राज्य के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान अपने माता-पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रांची पहुंचे थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, झारखंड हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी, उपायुक्त मंजू भजंत्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारियों ने नये चीफ जस्टिस का स्वागत किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now