नेपाल में भारी बारिश से बिहार में जलप्रलय, कोसी बराज के पुल पर चढ़ा पानी, रविवार सुबह छोड़ा गया 6,61,295 क्यूसेक पानी जो 1968 के बाद सबसे ज्यादा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2024

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में जलप्रलय, कोसी बराज के पुल पर चढ़ा पानी, रविवार सुबह छोड़ा गया 6,61,295 क्यूसेक पानी जो 1968 के बाद सबसे ज्यादा

पटना: नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में जलप्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोसी बराज को पार कर पानी बह रहा है। कोसी बराज से 1968 के बाद सबसे ज्यादा पानी छोड़ा गया है। रविवार सुबह 6,61,295 क्यूरेक पानी छोड़ा गया है उससे पहले शनिवार रात 10 बजे 6 लाख 2 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।नेपाल में अबतक बारिश और भूस्खलन से 99 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

बिहार में जलप्रलय की आहट से लोग दहशत में है। उत्तर बिहार के एक दर्जन जिलों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। एहतियातन कोसी बराज पानी लोगों का आना जाना बंद कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 'जल संसाधन विभाग की टीमें 24/7 आधार पर तटबंधों की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी कटाव या खतरे का पता चलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके.'

इस टीम में जल संसाधन विभाग के 17 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, 25 असिस्टेंट इंजीनियर और 45 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश के बाद राज्य भर में कई नदियों गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और महानंदा और गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है।

See also  नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 यात्रियों का शव निकाला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now