सिमडेगाः बेहतर स्वास्थ्य सेवा को लेकर चाहे कितने भी दावे क्यों न किये जा रहे है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और दिखाई देती है। सिमडेगा में पिछले एक हफ्ते में तीसरे बार खाट पर सोता हुआ राज्य का हेल्थ सिस्टम नजर आया। बानो प्रखंड का हाल तो और भी बदहाल नजर आता है। एक बार फिर से खाट पर स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर निकलकर सामने आई है।
झारखंड के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें हुई पार, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए नहीं खोला OT का दरवाजा, मंत्री ने लिया संज्ञान
ताजा मामला बानो प्रखंड के टोनिया कर्रादामईर गांव से आई है जहां सड़क नहीं होने की वजह से गर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल पहुंचाने को परिजन मजबूर हुए। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घर से खाट पर उठाकर परिजन पहले महिला को मेन रोड़ तक ले गए, एंबुलेंस वहां भी महिला के लिए उपलब्ध नहीं हो सका तो परिजनों को आखिरकार खाट पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा।



