NEET-UG-2024-PAPER-LEAK : आरोपी अनुराग यादव का कबूलनामा, एक रात पहले मेरे पास आ गया था प्रश्न पत्र, 100 % वही था प्रश्नपत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2024

neet paper leak

दिल्ली: नीट पेपर लीक के बाद  इस मामले में एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे है। पेपर लीक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, आरोपी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसे परीक्षा से एक रात पहले ही पेपर मिल गया था। वही प्रश्न 100 प्रतिशत परीक्षा में आया। अनुराग का कहना है कि उसके फूफा ने सेटिंग की थी और उसको कोटा से पटना बुलाया था। रात में प्रश्न का उत्तर रटवाया गया और सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

neet
अनुराग ने जो अपना बयान दर्ज करवाया है उसमें क्या कहा है

”मेरा नाम अनुराग यादव (22 साल) है. मैं परिदा थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर का रहने वाला हूं. मैं अपनी सफाई का बयान बिना भय या दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाने में दरोगा तेज नारायण सिंह के समक्ष दे रहा हूं. मैं नीट की परीक्षा की तैयारी कोटा में एलेन कोचिंग सेंटर में रहकर कर रहा था. मेरे फूफा सिंकदर यादवेंदु नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. मेरे फूफा द्वारा बताया गया कि 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा है. कोटा से वापस आ जाओ. परीक्षा की सेटिंग हो चुकी है. मैं कोटा से वापस आ गया और मेरे फूफा ने 4 मई 2024 की रात्रि में अमित आनंद, नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया. यहां पर नीट की परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दिया गया. रात्रि में पढ़वाया और रटवाया गया. मेरा सेंटर डीवाई पाटिल स्कूल में था. मै स्कूल में परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया थाा, वही प्रश्न सही- सही परीक्षा में मिल गया. परीक्षा के उपरांत अचानक पुलिस आई और मुझे पकड़ लिया. मैंने अपना अपराध स्वीकार किया. यही मेरा बयान है.”

See also  कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now