NEET Paper Leak मामले में आरोपी महिला डॉक्टर पर RIMS निदेशक ने की कार्रवाई, CBI द्वारा अरेस्ट किये जाने के बाद किया निलंबित

रिम्स

रांची: नीट पेपर लीक मामले में गुरूवार को रिम्स से गिरफ्तार किसे गये महिला डॉक्टर सुरभि कुमार पर रिम्स प्रबंधन ने कार्रवाई की है। सीबीआई द्वारा अरेस्ट किये जाने के बाद रिम्स निदेशक ने सुरभि को निलंबित कर दिया है। सुरभि रिम्स में सेकेंड ईयर की छात्रा है, गुरूवार को सीबीआई की टीम ने उससे आठ घंटे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। रिम्स निदेशक ने बताया कि अगर सुरभि पर लगे आरोप साबित हो जाते है तो उसे कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।

CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट
शुक्रवार को भी सीबीआई की टीम ने रिम्स के हॉस्टल में कई छात्रों से पूछताछ की है। सुरभि के अलावा पेपर लीक मामले में पटना के चार डॉक्टर करन जैन, कुमार सानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अभी एम्स में एमबीबीएस के स्टूडेंट है। पेपर लीक के आरोपी पंकज ने चारों डॉक्टरों को पेपर सॉल्व करने के लिए पैसे दिये थे। इनमें चंदन सिंह सिवान का, कुमार शानू पटना का, राहुल आनंद धनबाद और करण जैन अररिया का रहने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now