NDA में सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, RJD के नजदीक जाने की चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2024

दिल्लीः बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, बहुत ईमानदारी और वफादारी से एनडीए की सेवा की । मेरे और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता हूं।

पशुपति कुमार पारस ने कहा, इस्तीफा भेज चूका हूं, बहुत ईमानदारी और वफादारी से एनडीए की सेवा की।आज भी पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं, मेरे और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता हूं ।पार्टी कार्यकर्तओं से बातचीत करके अगले कदम की जानकारी दूंगा. बता दें कि बिहार में NDA में सीट बंटवारे में पशुपति पारस के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।

पशुपति पारस इस बात से भी नाराज थे कि सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले उनसें बीजेपी के किसी बड़े नेता ने बात नहीं की, जबकि चिराग पासवान से अमित शाह और जेपी नड्डा की बात हुई ।पशुपति केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं, पशुपति आज शाम पटना पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से होगी।

See also  ज्वेलरी शॉप में चोरी करते पकड़ी गई तीन शातिर महिला चोर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

एनडीए ने सोमवार को सीट शेयरिंग की उसमें पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। उनके पार्टी को दी गई सीट चिराग पासवान को दे दी गई। उनके पार्टी के दो सांसद वीणा देवी और महबूब अली कैसर तो चिराग के साथ चले गए लेकिन नवादा सांसद चंदन कुमार और पारस के भतीजे प्रिंस राज अब भी पारस के साथ बने हुए है जो आज की तारीख में एनडीए से आउट हो गए है। अपने पार्टी पर आये राजनीतिक संकट के बीच पारस के पास अब लालू यादव के साथ जाने का ही राजनीतिक विकल्प बचा हुआ है। अपनी पार्टी को बचाने के लिए अगले कुछ दिनों में पारस कोई बड़ी घोषणा कर सकते है।

pasupai latter

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now