नये साल पर हेमंत सरकार युवाओं को देगी नियुक्तियों की सौगात, 2024 में होगी 47000 नियुक्तियां, पारा मेडिकल के 2532 पद के लिए मांगा गया आवेदन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2024

रांचीः झारखंड के युवाओं के लिए 2024 साल साल उम्मीदों और खुशियों साल होगा। इस साल 47 हजार से ज्यादा नियुक्तियां होने की संभावना है। वही जून के बाद दूसरे चरण में लगभग 24 हजार से ज्यादा पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल राज्य के 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल सकती है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से फिलहाल 46035 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जबकि झारखंड लोक सेवा आयोग में एक हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। 2754 पदों पर जल्द ही नियुक्ति शुरू होने की संभावना है।
जेएसएससी ने वर्ष 2023 के अंतिम दिन पारा मेडिकल के 2532 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए 28 फरवरी मध्यरात्रि का समय दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में से कुछ पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है, इन सभी की नियुक्ति जून तक हो जाने की संभावना है। 46035 में आधी से अधिक नियुक्ति स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की है। 26001 शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित है, प्लस टू विद्यालयों के 3120 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो गई है। इन सभी के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी के अंत तक इन्हे नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। 4919 सिपाही नियुक्ति के लिए आवेदन 15 जनवरी तक लिये जाएंगे। इस वर्ष बदली नियमावली के तहत 7 साल के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। वर्ष 2016 से शुरू हुई 17572 हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति भी पूरी होगी।
झारखंड डिप्लोमास्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन हो चुका है, रिजल्ट जनवरी महीने में ही जारी होने की संभावना है। प्रयोगशाला सहायक के 690 पदों में से 550 पदों के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया गया है, शेष पदों पर आयोग रिजल्ट जारी करेगा। राज्य में फिलहाल नियुक्ति को लेकर नियमावली से संबंधित जो भी बाधाएं थी उसे दूर कर लिया गया है।

See also  धौनी को करीबी दोस्त ने ही लगाया करोड़ों का चूना, रांची में दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now