भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, इटली को दी करारी शिकस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2024

रांची : एचआईएफ हॉकी क्वालीफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने इटली को 5-1 के बड़े अंतर से हराया। सेमीफाइल में भारत की भिड़त अब जर्मनी से होगी।

india win
भारत की ओर से अपना 100वां अंतराष्ट्रीय मैच खेल रही उदिता ने पहला गोल करके भारत को शुरूआती बढ़त दिलाई। पहले हॉफ में भारत ने 1-0 से बढ़त बनाकर इटली पर दवाब बना दिया था। दूसरा गोल पेनाल्टी स्ट्रोक से दीपका ने लिया जिससे भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली। झारखंड की सलीमा टेटे ने भारत की ओर से तीसरा गोल किया। नवनीत कौर ने 53वें मिनट पर एक और गोल करके भारत कोद 4-0 की बढ़त दिला दी।
भारत के लिए 5वां गोल भी पेनाल्टी से आया और उदिता ने दिन का अपना दूसरा गोल करके भारत को 5-0 की अजय बढ़त दिला दी। मगर मुकाबले के अंतिम सेकंड में इटली को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इटली ने स्कोर को 5-1 कर दिया।

See also  झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निधन,शोक कल लहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now