शादी का झांसा देकर नाजम और अलीम ने विवाहिता से रेप किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर शादीशुदा महिला के साथ दो भाइयों द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने पलासी थाना में दोनों आरोपी भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में मोय नाजम, मोय अलीम सहित हेलाल और अयूब शामिल हैं। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व से नाजम का मेरे घर आना जाना था। तभी हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

इसी दौरान शादी का प्रलोभन देकर हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। हम दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी बातें हो रही थी। उसने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच अलीम भी मेरे घर आनेजाने लगा।

होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल

उसने भी मेरे साथ संबंध बनाए। इस मामले को लेकर 14 नवम्बर को नजाम के घर जाकर उनके परिजनों को बताई तो उन लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारु हो गये। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

पलासी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में भी लक्ष्मी देवी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के विवाद मामले में दुर्व्यवहार, मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हुए 5 लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में विमल कुमार राम, गोलू कुमार राम, दिनेश राम, दीपा देवी और बुच्ची देवी शामिल हैं। घटना 21 नवम्बर की है।

दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही युवक विमल कुमार राम चोरी – छिपे उनका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद वो डराने – धमकाने लगा। इसी का विरोध करने पर बीते 21 नवम्बर को उक्त नामजद लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now