मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत की वजह अभी पता नहीं,पत्नी अर्पणा यादव हैं BJP की नेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत की वजह अभी पता नहीं,पत्नी अर्पणा यादव हैं BJP की नेता

डेस्कः समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सूत्रों के मुताबिक सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत देर रात बिगड़नी शुरू हो गई थी। रात में प्रतीक को थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके निधन की सूचना सामने आई।


फिटनेस प्लैनेट जिम के मालिक थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव लखनऊ स्थित 'फिटनेस प्लैनेट' जिम के मालिक थे और जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे। इस संस्था में स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है। प्रतीक इन काम में व्यस्त रहते थे और फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे।
प्रतीक यादव के निधन से शोक की लहर
प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे। हालांकि, वे राजनीति से हमेशा दूर रहे।प्रतीक के ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको सन्न कर दिया है। वे केवल 38 साल के थे। सुबह 6.00 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था।

See also  चतरा में 17.29 करोड़ की माइनिंग रॉयल्टी गड़बड़ी पर बवाल, DMO पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के गंभीर आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now