नालंदा में टैंकर और ट्रक की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, दोनों ड्राइवर की हादसे में मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

नालंदा में टैंकर और ट्रक की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, दोनों ड्राइवर की हादसे में मौत

नालंदाः जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एनएच पर तीनी गांव के पास आम लदे ट्रक और गैस टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक भोजपुर जिला के इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्व रामस्वरूप राम का 45 वर्षीय पुत्र उदय राम और रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी कैलू यादव का 28 वर्षीय पुत्र शिव बालक यादव है। दोनों मृतक वाहन चालक थे।

Chandan Mishra Murder:लड़की की वजह से आई शेरू-चंदन के बीच दरार,निशु खान के घर रची गई हत्या की साजिश
हादसे में घायल उपचालकों में मधुबनी निवासी विनोद राम और नालंदा के भागनबिगहा गांव निवासी सुनील कुमार हैं। परिजनों ने बताया कि शिव बालक यादव यूपी के सहारनपुर से ट्रक पर आम बिहारशरीफ मंडी की ओर ला रहे थे। वहीं गैस टैंकर बिहारशरीफ से पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी एक चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

See also  चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमिषा पटेल पर रांची कोर्ट ने लगाया 1000 रूपये का जुर्माना

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार की सलाह, निशांत को दें JDU की कमान, आप सरकार चलाएं
हादसे की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now