रांची : शनिवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। केंद्रीय एजेंसी पर मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जेएमएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी के जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बीजेपी हमें छेड़ेगी तो हम उन्हे नहीं छोड़ेंगे। 2024 में झारखंड और देश की जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे राजभवन के पास केंद्रीय एजेंसी के दुरूपयोग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने दुमका बाजार को भी ईडी की कार्रवाई के विरोध में बंद कराया था।वही राज्य के अलग अलग हिस्सों में जेएमएम कार्यकर्ताओं का ईडी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लोहरदगा में भी जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में भी मशाल जुलूस निकाला गया।










