मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिव के शरण में, पत्नी कल्पना सोरेन के साथ उज्जैन में किया महाकाल का दर्शन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। उन्होने सोमवार को अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारी, पलामू के DC ने लिया बड़ा एक्शन
लगातार दूसरी बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने राज्य के बाहर पहला दौरा करते हुए महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना किया। भगवान शंकर के प्रति मुख्यमंत्री की आस्था काफी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री आवास में भी भगवान शिव की तस्वीरें लगी हुई दिखाई देती है। मीटिंग के दौरान भी मुख्यमंत्री की सीट के पीछे भगवान शिव की तस्वीरें देखी गई। 13 दिसंबर को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से बाहर निकलकर सबसे पहले देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किये थे फिर उसके बाद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका जाकर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
Ge7cx8Na8AAf0OS

रील्स और फॉलोअर्स के चक्कर में दो सहेलियां बन गई एक दूसरे की दुश्मन, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, मामला सुलझाने में पुलिस के छूट गए पसीने
सोमवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदि हैं, अनंत हैं, काल के काल हैं
शिव हैं, शक्ति हैं, वो महाकाल हैं

जय श्री मृत्युंजय महाकाल!
जय बाबा महाकाल!
हर हर महादेव!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now