मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने भेजा पत्र, 7 समन के बाद भी पेश नहीं होने पर पूछा सवाल

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से ईडी ने उनसे पूछा है कि सात समन देने के बाद भी वो ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हुए। ईडी ने मुख्यमंत्री को 16 से 20 जनवरी के बीच पत्र का जवाब देने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पत्र में ये भी लिखा है कि राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव कानून का अनुपालन करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।
ईडी ने सीएम को 16 से 20 जनवरी के बीच पत्र का जवाब देने और हाजिर होने को कहा है। ईडी ने अपने पत्र में कहा है कि या तो वो ईडी के सामने पेश हो नहीं तो ईडी को खुद आना पड़ेगा। ईडी के इस पत्र को हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी का आठवां समन माना जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए अबतक सात समन के बाद भी मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हुए है। दोनों ओर से अभी तक पत्राचार ही चला है। मुख्यमंत्री ने अपने पिछले पत्र में ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा था कि उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक मकसद से एजेंसी ऐसा कर रही है।

See also  घर के बाहर दफ़नाया शव, 12 घंटे बाद घर के अंदर ज़मीन फाड़ कर निकला कंकाल, कोई कह रहा है चमत्कार तो कई को अंधविश्वास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now