मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, विधायकों की नाराजगी और सीट शेयरिंग पर चर्चा

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और कांग्रेस के नाराज विधायकों को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले शीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। वही जेएमएम की ओर से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे मौजूद थे।

champai soren malikajun kharge
बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की है। दोनों पार्टियों ने अपना अपना पक्ष रखा है, बहुत ही अच्छे तरीके से झारखंड में हम अपने सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने वाले है। कांग्रेस के नाराज विधायकों को लेकर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है, उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा है। वो अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से मिलना चाहते है, उनकी मांगों में कुछ जायजा मांगे भी है। कांग्रेस नेतृत्व को अब इसपर फैसला करेगी। कांग्रेस के सभी विधायक सरकार के साथ है और बहुत अच्छे से सरकार चलेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों की मांग उनका अंदरूनी मामला है, उससे सरकार को कोई मतलब नहीं। सरकार पूरी मजबूती के साथ चल रही है और चलती रहेगी। जेएमएम के अंदर भी नाराजगी की कोई बात नहीं। गठबंधन के सभी विधायक एकजुट है और सरकार के साथ है।

See also  वेस्ट बोकारो में हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम युवक,दोनों पक्षों के बीच तनाव; पुलिस तैनात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now