मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे दिव्यांगजनों को पुलिस ने रोका, एक दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर बैठे थे धरने पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2023

रांची : एक दिसंबर से जाकिर हुसैन पार्क के पास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ के लोगों को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के दौरान राजभवन के पास रोका गया। मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने दिव्यांगजनों से बातकर समझाने की कोशिश की।
झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ के संयोजक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राममूर्ति सिंह नाम के अधिकारी से उनकी बात हुई। उन्होने कहा कि हमने आपकी मांग पिछले साल भी सरकार को बताई थी, सरकार इसपर निर्णय लेगी तबतक आप इंतजार करें। आप लोग अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दें अगर खत्म नहीं किया तो हम लाठी-डंडा से भी धरना खत्म कराना जानते है।
झारखंड दिव्यांग आंदोन संघ ने पिछले साल भी 26 नवंबर से 22 दिसंबर तक अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था जिसके बाद मंत्री और विधायकों ने उनसे मुलाकात कर तीन महीने के अंदर मांग पूरी करने का दावा किया था, लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इनकी मांग हैअ कि इन्हे हर महीने 2500 रूपये पेंशन दिया जाए,निशक्ता आयुक्त के खाली पदों को भरा जाए,आरक्षण के अनुसार बैकलॉग पदों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और रिक्त पदों को भरा जाए।

See also  लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now