मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने तिरूपति बालाजी का किया दर्शन, झारखंडवासियों के खुशहाली को लेकर मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने तिरूपति बालाजी का किया दर्शन, झारखंडवासियों के खुशहाली को लेकर मांगा आशीर्वाद

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन लगभग एक सप्ताह से झारखंड से बाहर है। इस दौरान वो लगातार तीर्थयात्रा कर रहे है। शनिवार को इन्होने आंध्रप्रदेश के तिरूमाला मंदिर में जाकर भगवान तिरूपति बालाजी के दर्शन किया और उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीरें साझा की।

 

प्री बजट मीटिंग में झारखंड ने केंद्र सरकार से मांगा बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने कहा राशि मिले तो बनाएंगे रांची-पटना एक्सप्रेस-वे
झारखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड बनाने के बाद हेमंत सोरेन अलग अलग तीर्थस्थलों पर जाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहे है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उज्जैन जाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया था। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले रांची से बाहर निकलकर उन्होने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया था, इसके बाद वो बाबा बासुकीनाथ मंदिर गए थे जहां उन्होने पूजा अर्चना की थी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now