By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश… मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश… मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद?

रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश… मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद?

livedainik
July 17, 2024 8:18 AM
By livedainik
2 years ago
Share
मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
SHARE

Jitan Sahni Murder Case: बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से राजनीतिक पारा गर्म होने के साथ-साथ लोगों में गुस्सा भी है। 16 जुलाई को देर रात सहनी के पिता का अंतिम संस्कार हो गया। कातिलों ने जिस बेरहमी से कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उसे देखकर ऐसा लगता है कि कातिल किसी भी सूरत में जीतन को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने का दावा कर रही है।

Contents
  • वारदात की जगह से मिले सबूत
  • पुलिस की तीन एंगल से जांच
  • पुलिस की तहकीकात
  • रात को घर में आए थे चार संदिग्ध
  • चार संदिग्धों से पूछताछ
  • दरभंगा पहुंची STF की टीम
  • एक गिलास में था ड्रिंक, जांच के लिए भेजा
  • जांच में STF, FSL टीम और डॉग स्क्वायड भी शामिल
  • खुफिया जानकारी का इस्तेमाल
  • तेजधार हथियार से हुई हत्या
  • कौन थे जीतन सहनी?
  • विपक्ष हमलावर

वारदात की जगह से मिले सबूत

मामले में दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने कहा कि इस हत्याकांड को एक से ज्यादा हत्यारों ने अंजाम दिया है। डीआईजी का दावा है कि इस हत्याकांड का खुलासा शाम तक या अगले 24 घंटे में हो जाएगा। उनका कहना है कि पुलिस को इस हत्याकांड के बाद मौका-ए-वारदात से कई अहम सबूत और सुराग मिले हैं. जिनमें कमरे की मेज पर 3 रखे गिलास और कुछ कागज शामिल हैं।

सियार से भिड़ गई बहन, छह साल के मासूम को जबड़े से खींच लाई

- Advertisement -
LD-advertisement

पुलिस की तीन एंगल से जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस जघन्य हत्याकांड के तमाम हालात के मद्देनजर तीन एंगल से जांच की जा रही है। अब तक की तहकीकात और तफ्तीश को देखकर पुलिस इस मामले में इन तीनों एंगल से जांच कर रही है-

- Advertisement -
royal-soler-new

01. परिवारिक रंजिश
02. चोरी का एंगल
03. राजनीतिक एंगल

पुलिस की तहकीकात

जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा गया कि रात साढे 10 बजे और 11 बजे के बीच चार लोग उनके घर में दाखिल हुए और कुछ देर बाद अंदर से बाहर निकल गए. उन लोगों को चिन्हित कर डिटेन किया गया और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन और देर रात घर में दाखिल होने के कारण जैसे बिंदुओ पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य लोगों से भी इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा

रात को घर में आए थे चार संदिग्ध

अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें से दो लोगों ने जीतन सहनी से ब्याज पर पैसा उधार लिया था। इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी मृतक के पास लोन की सिक्यूरिटी के रूप में गिरवी रखी थी, जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में जीतन के घर गए थे। इनमें से दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी। जिसमें दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

चार संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस को मौके से मिले सबूतों से पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने में एक से ज्यादा कातिल शामिल हैं। यह कत्ल किसी एक कातिल का काम नहीं है। अब जाकर पुलिस ने जीतन सहनी की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है।

गढ़वा में दर्दनाक हादसाः पिकअप-ऑटो की टक्कर में दो छात्र की मौत, 5 घायल, नाराज लोगों ने विकअप में लगाई पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

दरभंगा पहुंची STF की टीम

इस मामले में पटना से भी एक एसटीएफ की टीम दरभंगा पहुंच रही है। डीआईजी ने दावा किया है कि 8 घंटे के अंदर इस हत्या को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे। दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने पहले ही जीतन सहनी की हत्या को लेकर बताया था कि वारदात को एक से ज्यादा कातिलों ने अंजाम दिया है। मौके पर रखी एक मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज भी मिले थे।

एक गिलास में था ड्रिंक, जांच के लिए भेजा

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बिहार पुलिस के प्रवक्ता और एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले की तफ्तीश आगे बढ़ रही है। इसी दौरान वीआईपी नेता के घर में दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं। जिन तीन गिलास को लेकर डीआईजी ने बयान दिया था, उसमें एक में पेय पदार्थ भी मिला है, जिसकी जांच चल रही है।

जांच में STF, FSL टीम और डॉग स्क्वायड भी शामिल

दरभंगा के डीआईजी बाबू राम और एसएसपी जे रेड्डी समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी जांच की निगरानी करने के लिए खुद मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच, राज्य पुलिस मुख्यालय पटना से मामले की जानकारी ली जा रही है। इस मामले की तकनीकी रूप से बेहतर जांच के लिए एसटीएफ, एफएसएल और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।

खुफिया जानकारी का इस्तेमाल

पटना में राज्य पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए, एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जीतन साहनी की जघन्य हत्या में उनकी संदिग्ध संलिप्तता के लिए तेजी से कार्रवाई की गई और दो लोगों को हिरासत में लिया गया। एडीजी ने बताया कि यह गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई. पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मुकेश सहनी से गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने की फोन पर बात, पिता के हत्यारे को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन

तेजधार हथियार से हुई हत्या

मंगलवार की सुबह बिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दरभंगा के विरौल इलाके से विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के कद्दावर नेता माने जाने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। जीतन सहनी की हत्या दरभंगा के विरौल में स्थित सुपौल बाजार में बने उनके पैतृक घर में की गई। घर के अंदर से मुकेश सहनी के पिता की लाश बरामद की गई जो कि क्षत-विक्षत हाल में थी। जीतन सहनी की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई और उनके शरीर पर एक बाद एक कई वार किए गए थे। उनके शरीर के अंगों को बेरहमी से काटा गया था। उनके कमरे की दीवारों पर खून साफ नजर आ रहा था। मौका-ए-वारदात का मंजर देखकर साफ पता चल रहा था कि कातिल बहुत बेरहम थे।

कौन थे जीतन सहनी?

65 साल के जीतन सहनी बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता थे। जीतन के दो बेटे और एक बेटी हैं। इनमें से उनका छोटा बेटा संतोष अविवाहित है। खुद कम पढ़े-लिखे जीतन तीस साल पहले बर्तन बेचा करते थे और मुकेश के फिल्म उद्योग में सफल होने के बाद समाज सेवा में जुट गए थे। उनकी पत्नी की 14 साल पहले मौत हो गई थी।

विपक्ष हमलावर

पिता की हत्या की खबर जब वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी को मिली, तब वे मुंबई में थे। लेकिन पिता की हत्या का मामला पता चलते ही वह फौरन मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने अपने पिता की हत्या के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री से भी बात की है। यह मामला बिहार के सियासी हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर बिहार में विपक्षी दल इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं।

‘मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज, हत्यारे एक से अधिक…’, मुकेश सहनी के पिता की हत्या में नया मोड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची में जगन्नाथपुर मेला में बस ने मारी दो महिला को टक्कर, नाराज लोगों ने बस में की तोड़फोड़ रांची में जगन्नाथपुर मेला में बस ने मारी दो महिला को टक्कर, नाराज लोगों ने बस में की तोड़फोड़
Next Article शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
  • गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल
  • निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी
  • निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
  • मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना; झारखंड में जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी
  • ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित
  • कोयला घोटाला: ईडी ने अनूप माजी की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की, हवाला नेटवर्क का खुलासा

You Might Also Like

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

2 hours ago
गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

3 hours ago
बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

5 hours ago
निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी

निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी

10 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?