सांसद वीणा देवी के दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का नया दावा, SIR पर उठाया सवाल

सांसद वीणा देवी के दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का नया दावा, SIR पर उठाया सवाल

डेस्कः बिहार में SIR पर रार बरकरार है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता पुनरीक्षण पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि कई लोगों के पास दो ईपिक नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया था कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास दो ईपिक नंबर हैं और दोनों में उनकी उम्र भी अलग-अलग बताई गई है। अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने NDA की एक सांसद को लेकर भी यही दावा किया है। तेजस्वी यादव ने इससे संबंधित कागजात भी दिखाए हैं। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर दावा किया है कि वैशाली से एनडीए की सांसद वीणा देवी के पास दो वोटर आईडी और ईपिक नंबर है। तेजस्वी ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट में दोनों ही जगहों पर सांसद की उम्र में भी अंतर है।

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को दो वोटर आईडी मामले में नोटिस, चुनाव आयोग ने दो दिन में मांगा जवाब
तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि सांसद वीणा देवी के बाद दो अलग-अलग ईपिक आईडी- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। तेजस्वी यादव का कहना है कि इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। तेजस्वी यादव का यह भी कहना है कि इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि बिहार में SIR में सांसद ने दो अलग-अलग फॉर्म भरे होंगे। तेजस्वी यादव ने जो कागजात दिखाए हैं उसमें एक जगह मतदाता सूची में सांसद वीणा देवी की उम्र 54 साल तो दूसरी जगह पर 55 साल है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है, ‘चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?’

 

लालू यादव बिहार में बलात्कार की तुलना पर फंसे, कोर्ट ने भेजा RJD अध्यक्ष को नोटिस
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की मेयर और बीजेपी नेता निर्मला देवी को लेकर दावा किया था कि उनके पास भी दो ईपिक नंबर है और मतदाता सूची में वो दो जगह की वोटर हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि निर्मला देवी के दो देवरों के भी दो अलग-अलग ईपिक नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव आयोग बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि अब गुजराती भी बिहार के वोटर बन रहे हैं।बीजेपी नेता भीखूभाई दलसानिया का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो गुजरात के रहने वाले हैं और अब वो पटना के वोटर बन गए हैं। भीखूभाई दसलानिया ने अपना नाम वहां के वोटर लिस्ट से कटवा लिया है लेकिन चुनाव हुए पांच साल भी नहीं हुए और उन्होंने अपना नाम कटवा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now