हाथरसः यूपी के हाथरस जिले के मिढ़ावली के मजरे नगला दुर्जिया के किसान अजीत सिंह दुनिया के सबसे अमीर किसानों में शामिल हो गए। उनके बैंक खाते में अचानक दस नील यानी एक हजार खरब से ज्यादा की रकम जमा हो गई। इसे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस और बैंक में उन्होंने इसकी शिकायत की है। उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है।
यह रकम इतनी है कि किसान के लिए जीरो की गिनती कर रकम का अनुमान लगाना ही मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों के कुल बजट से ज्यादा यह रकम बैठ रही है। अजीत सिंह का एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि पिछले माह 24 अप्रैल को उनके खाते से 1800 रुपये कट गए थे, इसके बाद वह लगातार बैलेंस चेक करते रहते हैं। रविवार को बैलेंस चेक करने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।
भाई की मौत के बाद भाभी को बनाया पत्नी, शादी के बाद सबके सामने करता डिमांड; इनकार पर बना हैवान
उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत की। उन्हें बताया गया कि इतना पैसा जमा होना संभव नहीं है, कोई एरर हो सकता है। इसके बाद अजीत सिंह ने कोतवाली सादाबाद पर तहरीर दी। अजीत सिंह का कहना है कि पहले उनके खाते से रकम गायब कर दी गई, अब रकम भेज दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि कोई साइबर अपराधी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है।
साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, इसलिए पीड़ित को साइबर क्राइम सेल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
झारखंड शिक्षा विभाग का अजीबोगरीब आदेश, 11वीं के छात्र पहले देंगे 12वीं की परीक्षा












