मुरादाबाद में होने वाले दामाद ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा! नाबालिग साली को लेकर ‘फुर्र’

झारखंड की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, इंटरकास्ट मैरिज परिवार को नहीं था मंजूर, दोनों ने मिलकर उठाया खौफनाक कदम

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में युवती की जिस युवक से निकाह होने वाला था, उसने तो गजब कांड कर डाला। युवक होने वाली पत्‍नी की नाबालिग बहन को भगा ले गया। घर से लड़की अपने साथ 50 हजार रुपये भी लेती गई। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

ठाकुरद्वारे में रहने वाला एक परिवार अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। नवंबर में निकाह होना था पर उससे पहले ऐसा कुछ हो गया कि मोहल्‍ले में उनकी इज्‍जत पर आंच आ गई। होने वाला दामाद परिवार की इज्जत को दागदार कर गया। युवती ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन बाजार सामान लेने निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। इस वारदात के बाद पूरे परिवार का तनाव में है।

देवघर में पुरोहित को अपराधियों ने मारी गोली, पैर से निकाली गई गोली

परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी की सगाई आरोपी युवक से हो चुकी थी। इस बीच उसकी नाबालिग साली से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे धीरे दोनों काफी करीब आते गए।

उत्‍तर प्रदेश में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। अलीगढ़ में कुछ महीने पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई थी। महिला पर घरवालों ने आरोप लगाया था कि वह बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये भी अपने साथ लेती चली गई। इसी तरह गोंडा में भी केस सामने आया था।

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now