झारखंड में मोंथा का दिखा असर, ठंड ने पकड़ा जोर, आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मोंथा का दिखा असर, ठंड ने पकड़ा जोर, आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रांचीः बंगाल की खाड़ी में आये तूफान मोंथा का असर झारखंड में दिख रहा है। राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश खूंटी जिले में हुई। मंगलवार रात से बुधवार तक राज्य के पांच जिलों खूंटी, पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा, जमशेदपुर, गुड़ाबांधा, रांची, बोकारो और देवघर में भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवाती तूफान की वजह से एक नवंबर तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

चाईबासा में आदिवासियों की हुई गिरफ्तारी के विरोध ज्ञापन देने गए पूर्व CM मधु कोड़ा और DC आपस में भिड़े, नेतागिरी शब्द को लेकर हुई नोंकझोंक
गुरुवार को झारखंड के 14 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और खूंटी शामिल है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। शुक्रवार से संताल परगना में बारिश के असार हैं। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार से मौसम सामान्य और शुष्क होने की अनुमान है।

इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर…चंद घंटे में मारे गए 100 गैंगस्टर….ढाई हजार पुलिसकर्मियों ने कर दिया शहर का सफाया
चक्रवाती तूफान की वजह से दिन के तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। रांची में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 24.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं रात का पारा बढ़कर 21.1 पर पहुंच गया है। हजारीबाग में दिन का पारा 4.8 डिग्री गिर गया। दो नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। ऐसे में रात का पारा पांच डिग्री तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी। हिमालय में बर्फबारी हुई तो नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ जाएगी। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now