मोदी जी आए तो गए… लालू यादव ने इस तरह बीजेपी पर साधा निशाना

lalu yadav kodarma

कोडरमाः  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज कोडरमा से रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान बाटोगे तो काटोगे पर उन्होंने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं और इस तरह बाते बोलकर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर भी तंज कसा और कहा कि इससे कुछ होने वाला नही है। राज्य में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। लालू प्रसाद यादव कल मरकच्चो में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास पर रात्रि विश्राम किया और यहाँ से रवाना हुए ।

लालू का कोडरमा से ख़ास नाता

लालू यादव ने कहा है कि तबीयत ख़राब होने के बावजूद वे कोडरमा में आए  क्योंकि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यहां हैं और उन्होंने यहां पार्टी बनाई । लालू यादव ने  कोडरमा से सुभाष यादव के लिए प्रचार किया और चतरा-बरकट्ठा और महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा है । लालू यादव पहले हेलीकॉप्टर से आने वले थे लेकिन सड़क मार्ग से आए और कोडरमा में ही रात्रि विश्राम किया ।

 

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now