Miss World 2025:थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने खिताब जीतकर रचा इतिहास,हैदराबाद में हो रहा था आयोजन

Miss World 2025:थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता खिताब जीतकर रचा इतिहास,हैदराबाद में हो रहा था आयोजन

डेस्कः हैदराबाद में हो रहे 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुजाता चुआंग्सारी ने खिताब पर कब्जा किया। भारत की नंदिनी गुप्ता महाद्वीपीय विजेता बनीं लेकिन टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं। मिस इथियोपिया दूसरे, पोलैंड तीसरे और मार्टिनिक चौथे स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में 108 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया और निर्णायक राउंड में प्रतिभा व बुद्धिमत्ता के आधार पर विजेता का चयन हुआ।

CDS अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के भारतीय जेट के गिराए जाने की बात मानी, कितने गिरे ये नहीं बताया

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के HITEX प्रदर्शनी केंद्र में 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दुनियाभर की 108 सुंदरियों ने भाग लिया।थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने इस वर्ष का मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीतकर न केवल अपने देश का नाम रोशन किया, बल्कि सौंदर्य, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का प्रतीक बनकर उभरीं। अंतिम चार प्रतियोगियों में उनके अलावा मिस इथियोपिया, मिस पोलैंड और मिस मार्टिनिक थीं। मिस इथियोपिया को दूसरा, मिस पोलैंड को तीसरा और मिस मार्टिनिक को चौथा स्थान मिला।

माओवादियों का विदेशी कनेक्शन आया सामने, पाकिस्तान के मददगार तुर्की के उग्रवादियों ने की बसव राजू के मारे जाने की निंदा

भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लिया और शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया। वे महाद्वीपीय विजेताओं की श्रेणी में एशिया से चयनित हुईं और टॉप मॉडल चैलेंज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।हालांकि, वे शीर्ष 8 में जगह बनाने से चूक गईं, जिससे भारतीय दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगी।भारत ने इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी की। मिस वर्ल्ड 2025 में भारत को राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही थीं। 7 मई से हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में इवेंट शुरू हुआ था।वहीं लगभग 24 दिनों के बाद आज यानी 31 मई को इसका समापन हुआ और ओपल सुचता के रूप में दुनिया को 72वीं मिस वर्ल्ड मिल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now