करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा चाईबासा के टोंटो में देखा गया, खुफिया एजेंसियों को माओवादियों के ठिकानों की जानकारी मिली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा चाईबासा के टोंटो में देखा गया, खुफिया एजेंसियों को माओवादियों के ठिकानों की जानकारी मिली

रांची: राज्य में माओवादियों के विरुद्ध चल रही अंतिम लड़ाई समापन की ओर है। राज्य सरकार की सूची में फरार चल रहे सभी 31 कुख्यात माओवादियों की खोज चल रही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ-साथ राज्य सरकार की खुफिया एजेंसी विशेष शाखा ने भी अपना जाल फैला रखा है।वर्तमान में माओवादी विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षा बलों को जो खुफिया इनपुट मिला है, उनमें माओवादियों के एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल के नौ जुलाई का लोकेशन पश्चिमी सिंहभूम जिले (चाईबासा) के टोंटो थाना क्षेत्र के मुरूम्बुरा गांव के जंगली पहाड़ी इलाके में था।
उसके साथ उसके दस्ते में 15 लाख रुपये का इनामी माओवादियों का रीजनल कमेटी सदस्य मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण उर्फ कुंबा तथा गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा भी शामिल थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के ही सोनुआ थाना क्षेत्र के नचलदा व केड़ाबीर गांव के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में 26 मई को माओवादियों के जोनल कमांडर दस लाख के इनामी सालुका कायम के दस्ते का लोकेशन था।
इसके दस्ते में कुख्यात माओवादी राहत, पिंकी, कोदोमुनी व रीता आदि शामिल थे। इसी तरह कुख्यात रहा माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड़ के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर का नौ जुलाई का लोकेशन पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बोड़ाम थाना क्षेत्र के जरकी गांव के सीमावर्ती इलाके में था। इसके साथ इसके दस्ते में माओवादियों का रीजनल कमेटी सदस्य 15 लाख रुपये का इनामी सचिन मार्डी उर्फ राम प्रसाद मार्डी व रवि सिंह सरदार आदि भी देखे गए थे।
पलामू के छतरपुर में था नितेश यादव और गोदराय यादव का दस्ता
खुफिया एजेंसी ने सुरक्षा बलों को जानकारी दी है कि गत वर्ष 12 दिसंबर 2025 को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित लंबा व डुमरिया गांव में 15 लाख रुपये के इनामी माओवादियों के रीजनल कमेटी सदस्य नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ नंदू तथा दस लाख रुपये के इनामी माओवादियों का जोनल कमेटी सदस्य संजय यादव उर्फ गोदराय यादव का दस्ता मौजूद था।इसी तरह 15 जुलाई 2026 को चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पसागम गांव के घने जंगल में भाकपा माओवादियों का जोनल कमांडर दस लाख का इनामी मनोहर गंझू का दस्ता दिखा है।लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के कोरगी गांव आसपास के क्षेत्र में 29 मई 2026 को पांच लाख के इनामी माओवादियों के सब जोनल कमांडर राजू भूईया व उसका दस्ता दिखा है।

See also  कोडरमा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, कोचिंग जाते समय परेशान कर रहा था मनचला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now