डेस्कः बिहार के मोतिहारी में बेची गई झारखंड के दुमका की 14 साल की नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की दुमका के सरैयाहाट की रहने वाली है। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली थी तो उसके दादा ने 6 दिसंबर को इसको लेकर थाने में आवेदन दिया था।
बिहार के नवादा में मानवता शर्मसार, मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, स्ट्रेचर दिया, बदले में पत्नी-बेटे को रखा गिरवी
लड़की के दादा ने अपने आवेदन में कहा था कि उनकी पोती एक महीने पहले सिलाई-बुनाई सिखने घर से बाहर गई थी लेकिन लौट कर नहीं आई। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में टीम गठित की और लड़की की खोज मुजफ्फरपुर में शुरू की गई। इसी बीच 6 दिसंबर को लड़की के दादा थाने में आये और कहा कि उनकी पोती को 80 हजार रुपये में सरैयाहाट के मरकुंडा गांव की चुड़की देवी, बाबुडीह गांव की पार्वती देवी, गोड्डा के बकसरा की पिंका देवी उर्फ प्रियंका देवी ने बिहार के मोतिहारी के सगहरी गांव के अरूण सिंह को बचे दिया गया।
बिहार का सहायक जेलर यौन शोषण में गिरफ्तार, झूठी शादी केस में महिला ने काट ली थी नस
इसके बाद पुलिस टीम मुजफ्फरपुर निकली और लड़की की खोज के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपी अरूण सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दूसरी टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सभी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा भेज दिया गया।




